Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्‍कर, पानीपत के संपादक बने शिव कुमार विवेक

: हरिमोहन शर्मा भोपाल बुलाए गए : दैनिक भास्‍कर, भोपाल से वरिष्‍ठ पत्रकार शिव कुमार विवेक का तबादला हरियाणा के लिए कर दिया गया है. उन्‍होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. विवेक ढाई दशक से ज्‍यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. भोपाल में उनका पद एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर का था तथा वे सेटेलाइट एडिशन का कोआर्डिनेशन देख रहे थे. उन्‍हें भास्‍कर ने पानीपत का स्‍थानीय संपादक बनाया है. उनके पास पूरे हरियाणा की जिम्‍मेदारी रहेगी.

शिव कुमार विवेक

शिव कुमार विवेक ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में नईदुनिया, इंदौर से की थी. एक दशक से ज्‍यादा समय तक सेवा देने के बाद इन्‍होंने 1999 में अमर उजाला, जालंधर में वरिष्‍ठ पद पर ज्‍वाइन कर लिया. 2002 में ये भास्‍कर चले आए. इसके बाद मध्‍य प्रदेश तथा राजस्‍थान में भास्‍कर के कई यूनिटों के संपादक रहे. मृदुभाषी विवेक की गिनती हिंदी के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. प्रबंधन ने उन्‍हें हरियाणा में अखबार को मजबूती देने का जिम्‍मा सौंपा है. दूसरी तरफ पानीपत में अब तक संपादकीय जिम्‍मेदारी निभा रहे हरिमोहन शर्मा को भोपाल बुला लिया गया है. भोपाल में उनका पद क्‍या होगा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...