दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि विपन जंड ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रमुख संवाददाता के पद पर कार्यरत थे. विपन का इस्तीफा भास्कर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. विपन ने अपनी नई पारी दैनिक सवेरा के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्हें यहां स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. विपन की गिनती पंजाब के अच्छे पत्रकारों में की जाती है. उन्होंने भास्कर के लिए कई बड़ी खबरें ब्रेक कीं. उन्हें उनके सहयोगी मिस्टर एंकर बुलाते थे.
सूत्रों का कहना है कि भास्कर में लगातार खराब होते माहौल तथा दैनिक सवेरा में उनके टीम के कई पुराने सदस्यों के चले जाने के चलते ही विपन ने इस अखबार से जुड़ने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि दैनिक सवेरा इसके पहले भी दो बार विपन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर चुकी थी.






