दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से खबर आ रही है कि प्रमोद वशिष्ठ ने इस्तीफा दे दिया है. वे ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत थे. प्रमोद के इस्तीफा देने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रमोद 16 सालों से दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे अपनी नई पारी किस संस्थान के साथ शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रमोद वशिष्ठ का इस्तीफा भास्कर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. गौरतलब है कि इसक पहले भी भास्कर से कई लोग इस्तीफा देकर जा चुके हैं.






