दैनिक भास्कर, गुड़गांव से खबर है कि राजीव दत्त पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ब्यूरो चीफ थे. राजीव पिछले आठ सालों से दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. खबर है कि वे दिल्ली में हिंदुस्तान ज्वाइन करने वाले हैं. उन्हें चीफ रिपोर्टर बनाया जा रहा है. राजीव इसके पहले अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.






