दैनिक भास्कर, बठिंडा से वरुण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रीजनल मार्केटिंग हेड थे. वरुण पिछले डेढ़ सालों से भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वरुण का इस्तीफा भास्कर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. संभावना है कि वरुण यूपी में किसी मीडिया हाउस से अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं. मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले वरुण भास्कर से जुड़ने से पहले बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए थे. वे आईडीबीए बैंक में ब्रांच मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. वरुण से पहले सीईओ आशु फाके भी भास्कर से इस्तीफा दे चुके हैं.





