: पंजाब केसरी को तीसरे झटके की तैयारी : पंजाब के हिन्दू धार्मिक संगठन जिनके प्रति हिंद समाचार ग्रुप यानि पंजाब केसरी अपनी पूरी सुहानुभूति आज तक दिखाता रहा है और प्रदेश में हिंदुत्व की रक्षा का दावा भी गाहे बगाहे करता रहा है, उस पर अमृतसर के मंदिर श्री दुर्ग्याणा के प्रबंधक मुकदमा ठोकने की तैयारी में हैं. इस बात का खुलासा दैनिक सवेरा अख़बार ने एक समाचार के माध्यम से किया है.
इसमें पंजाब केसरी के मालिक पर झूठी व तथ्यविहीन खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है. इससे पहले भी दो अदालतों के फैसले जो कि पंजाब केसरी के खिलाफ थे, दैनिक सवेरा ने प्रमुखता से प्रकाशित किये थे. वैसे क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि सवेरा के मालिक शीतल विज व पंजाब केसरी के मालिक विजय चोपड़ा के बीच चल रही दुश्मनी के कारण सवेरा इन खबरों को तूल दे रहा है और दूसरी तरफ एक बहुत बड़ा समुदाय जो पंजाब केसरी की मोनोपोली से आहत है और शीतल ग्रुप के साथ है, वह शीतल को बधाई दे रहा है.

इन्हें भी पढ़ें…






