Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

दैनिक ‘हिकीज गजेट’ और ‘संवाद प्रभाकर’ के स्मारिका का लोकार्पण किया राष्ट्रपति ने

: तथ्यों की पवित्रता को बनाए रखे प्रेस- प्रणब : कोलकाता : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि प्रेस को तथ्यों की पवित्रता बनाए रखना चाहिए और पत्रकारों को सच्चाई तथा विश्वसनीयता के उसूलों पर टिकना चाहिए। मुखर्जी ने भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘पत्रकारिता के बहुत से दिग्गज इन उसूलों पर सख्ती से टिके हैं कि मैं अपने विचार देने के लिए आजाद हूं लेकिन मैं तथ्यों के साथ स्वच्छंदता नहीं बरत सकता। तथ्यों को उसी रूप में फिर से पेश किया जाना चाहिए जिस रूप में वे हैं।’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘कुछ मूलभूत चीजों को दिमाग में रखना होगा, यह है सच्चाई, विश्वसनीयता, तथ्यों को पेश करना और सच्चाई का पता लगाने के लिए प्रयास करना।’ प्रणब ने बंगाल के दो पहले दैनिक ‘हिकीज गजेट’ और ‘संवाद प्रभाकर’ के एक स्मारिका का लोकार्पण भी किया। राष्ट्रपति ने पत्रकारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच के रिश्ते की तुलना मछली और पानी के बीच के रिश्तों से की। प्रणब ने कहा, ‘जिस तरह मछली पानी के बाहर नहीं जी सकती, उसी तरह पत्रकार भी नहीं जी सकते अगर उनका संपर्क राजनेताओं से नहीं हो।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...