Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दो पत्रकार भाइयों पर अत्याचार करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

: मामला छत्तीसगढ़ के जादूगोड़ा का : जादूगोड़ा में दो पत्रकार भाइयों के उत्पीड़न मामले में जादूगोड़ा के पूर्व थाना प्रभारी नयन सुख दाडेल, तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक सुशिल डांगा, सिपाही संजय राम एवं मौभंडार आउट-पोस्ट के सहायक अवर निरीक्षक सीताराम सिंह पर संतोष कुमार अग्रवाल ने घाटशिला न्यायालय में मामला दर्ज करवाया है जो u/s 307 / 325 / 147 / 149 / 452 / 387 / 365 / 500/ 34 ipc. के अंतर्गत किया गया है.

: मामला छत्तीसगढ़ के जादूगोड़ा का : जादूगोड़ा में दो पत्रकार भाइयों के उत्पीड़न मामले में जादूगोड़ा के पूर्व थाना प्रभारी नयन सुख दाडेल, तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक सुशिल डांगा, सिपाही संजय राम एवं मौभंडार आउट-पोस्ट के सहायक अवर निरीक्षक सीताराम सिंह पर संतोष कुमार अग्रवाल ने घाटशिला न्यायालय में मामला दर्ज करवाया है जो u/s 307 / 325 / 147 / 149 / 452 / 387 / 365 / 500/ 34 ipc. के अंतर्गत किया गया है.

दोनों पत्रकार भाइयों को जादूगोड़ा के पूर्व थाना प्रभारी नयन सुख दाडेल द्वारा अमानवीय तरीके से गिरफ्तार कर मारते-पीटते जादूगोड़ा थाना लाया गया था. इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए बिना गिरफ्तारी कमान के न्यायालय के बदले मौभंडार आउट-पोस्ट भेज कर जादूगोड़ा थाना के सुशील डांगा एवं संजय राम से जानलेवा हमला करवाया गया. दोनों भाइयों से सादा कागज़ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर लिया गया. इसके बाद गंभीर अवस्था में दोनों भाइयों को टाटा मुख्य अस्पताल में भरती कराया गया. वहां दोनों भाइयों को चार दिन इलाज़ कराना पड़ा.

इस मामले में डीआईजी कोल्हान अरुण कुमार सिंह ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में नयनसुख दाडेल को दोषी पाया और उनको एक वर्ष तक कहीं का थाना प्रभारी नहीं बनाने का आदेश दिया. उन पर विभागीय कारवाई चल रही है. मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. पूरे मामले में वरीय आरक्षी अधीक्षक से चार हफ्तों में जवाब माँगा गया है. वहीँ संतोष अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने घटना से पहले लगातार वरीय अधिकारियों को सूचित किया था कि जादूगोड़ा के पूर्व थाना प्रभारी द्वारा उन दोनों भाइयों पर झूठा मामला सहित कुछ भी गलत किया जा सकता है. कई महीने पहले ही कोर्ट में भी इन्फोर्मेट्री दर्ज कराया गया था कि थाना प्रभारी उन्हें सबक सिखाने के लिए गलत मामला दर्ज करवा सकते हैं.
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...