Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दो पार्ट में क्‍यों दी जा रही है श्री न्‍यूज में सैलरी?

मीडिया जगत में यह एक आम प्रवृत्ति हो चुकी है कि जो लोग किसी संस्‍थान में बड़े पदों पर जाते हैं अपने लोगों को सेट करने की कोशिश करते हैं. इस कड़ी में वे पुराने लोगों को तरह तरह से परेशान करने लगते हैं. इसी तरह के हालात अब श्री मीडिया समूह के चैनल श्री न्‍यूज में देखने को मिलने लगा है. यहां पर ग्रुप एडिटर के रूप में अजय उपाध्‍याय ने ज्‍वाइन किया. उसके बाद वे चैनल में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर प्रभात शुंगलू को लेकर आए.

अब खबर आ रही है कि यहां पर कर्मचारियों को सैलरी दो भाग में दी जा रही है. आधी सैलरी हर महीने की दस तारीख के बाद मिलती है, जबकि बाकी की सैलरी पंद्रह तारीख के बाद दी जाती है. सूत्रों का कहना है कि पहले सभी कर्मचारियों की सैलरी एक बार में ही मिल जाती थी, परन्‍तु नए प्रबंधन के आने के बाद इस तरह की स्थिति शुरू हो गई है. वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि यह जानबूझ कर किया जा रहा है ताकि परेशान होकर लोग चैनल छोड़ दें. और ये लोग अपने बंदों को लेकर आएं.

प्रबंधन द्वारा टुकड़ों में सैलरी दिए जाने के कारण को काम करने वाले कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं. कुछ कर्मचारियों ने बताया कि अगर सैलरी कुछ दिन के अंतराल पर दे ही देनी है तो फिर प्रबंधन इस तरह का रवैया क्‍यों अपना रहा है. वैसे भी नए मैनेजमेंट के ज्‍वाइन करने के बाद से पुराने कर्मचारी अपने लिए दूसरे संस्‍थानों में जगह तलाशने लगे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...