Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

दौसा में मतदान के दौरान हिंसा में चार पत्रकार घायल

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में लोकसभा चुनावों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इसके चलते जिले की महवा तहसील में ग्रामीण और पुलिस बल आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए, वहीं पुलिस को लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी। वहीं सिकराय तहसील में मतदान दल पर भेदभाव के आरोपों के बाद मतदान रोक दिया गया। हालांकि बाद में सुरक्षा में बढ़ोत्तरी के बाद पुन: मतदान शुरू हो गया।

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में लोकसभा चुनावों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इसके चलते जिले की महवा तहसील में ग्रामीण और पुलिस बल आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए, वहीं पुलिस को लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी। वहीं सिकराय तहसील में मतदान दल पर भेदभाव के आरोपों के बाद मतदान रोक दिया गया। हालांकि बाद में सुरक्षा में बढ़ोत्तरी के बाद पुन: मतदान शुरू हो गया।

महवा तहसील के सांठा गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस पर पुलिस ने दखल दिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को बचाव में लाठीचार्ज करना पड़ा, साथ ही हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस की 3 गाडियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कवरेज कर रहे चार मीडियाकर्मियों के कैमरे और लैपटॉप भी छीन कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान 4 पत्रकारों को चोटें आई। इन्हें महवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पथराव में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर अतिरिक्त जाब्ता भेजा गया। वहीं सिकराय तहसील के हिंगोली बूथ पर ग्रामीणों ने मतदान दल पर पक्षपात का आरोप लगाया और विरोध जताया। इस पर मतदान रोक दिया गया। वहां पर मतदान दल बदला गया।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...