शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कुल्लू से द ट्रिब्यून के संवाददाता सुभाष शर्मा के असामायिक एवं दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सुभाष शर्मा का संक्षिप्त बीमारी के बाद चंडीगढ़ में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सुभाष शर्मा काफी लम्बे समय से पत्रकारिता के व्यवसाय से जुड़े थे और वे सही मायनों में सच्चे पत्रकार थे। प्रो. धूमल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शिमला से बिजेंदर शर्मा की रिपोर्ट.






