जानकारी के मुताबिक बृजेश निगम द्वारा चलाये जा रहे न्यूज़ चैनल 'द न्यूज़' का समापन समारोह हो गया… बृजेश निगम के ऊपर काफी कर्जा है… दिल्ली की एक महिला का लगभग दो करोड़ रुपए फंस गए हैं… उसे पैसे लौटाने में बृजेश निगम आनाकानी कर रहे हैं और महिला पैसा वापसी के लिये भटकने को मजबूर है… इसी कारण बृजेश निगम ने तुरन्त फुरन्त में अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया…
जानकारी मिली है कि जनाब अब कोई 'महिमा' नाम का चैनल नोएडा में शुरू करने जा रहे हैं… दोस्तों बच के रहना, काफ़ी लोग इसके चंगुल में फंस कर अपना पैसा और समय बर्बाद कर चुके हैं… मैं भी अपना पैसा और समय बर्बाद कर चुका हूं… आप सभी लोगों से निवेदन है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें…. बृजेश निगम द्वारा चलाये जा रहे न्यूज़ चैनल द न्यूज़ का समापन हो गया दो दिन पहले निगम द्वारा ऑफिस से सारा सामान समेट लिया गया है…
सुशील खरे
Sushil Khare
[email protected]






