: प्रबंधन ने पाठकों से महीनों पहले वसूल लिए पैसे : आगरा से जल्द ही प्रकाशित होने वाले अखबार द सी एक्सप्रेस की लांचिंग दिन प्रतिदिन विलम्बित होती चली जा रही है. इस विलम्ब से सी एक्सप्रेस के पत्रकारों की नाक में दम हो गया है. लोग उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि आपका अखबार कब आ रहा है. तो पत्रकार जल्दी आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं. द सी एक्सप्रेस अखबार के लांचिंग की डेट अभी फ़ाइनल नहीं हुई हैं, लेकिन बुकिंग लगातार जारी हैं।
मीडिया की दिग्गज हस्तियां घर-घर, नाते-रिश्तेदार के यहां जाकर अखबार की लगातार बुकिंग करा रही हैं। द सी एक्सप्रेस के पत्रकार पहले दीवाली पर अखबार की लांचिंग होने का डेट लोगों को बता रहे थे, अब 16 नवम्बर को बताया जा रहा है. परन्तु अंदर की बात की जाए तो अखबार का डमी संस्करण भी अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ हैं। ब्रांडिंग तो दूर-दूर तक नहीं हैं। यही कारण है कि बेचारे पत्रकार झूठ बोल-बोल कर थक चुके हैं, लेकिन अखबार का कोई पता नहीं हैं।
इस मामले में सबसे बड़ी बात यह हैं कि लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि अगर अखबार इतना लेट ही शुरू करना था तो पैसे महीनों पहले क्यों ले लिए? चूंकि प्रबंधन का ब्याज का धंधा हैं इसलिए प्रबंधन ने पैसे पहले ले लिए, इसमें बेचारे पत्रकारों का क्या दोष हैं? जैसा मालिक कहेगा वैसा ही तो करेंगे पत्रकार, वो बेचारे क्या करें? खैर वर्तमान में हालत बहुत खराब हैं और लोग संशय में हैं. सूत्रों का कहना है कि अखबार का अभी अगले दो महीने तक प्रकाशन संभव नहीं है. अब देखिए कैसे लोगों को समझाते हैं बेचारे पत्रकार.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






