जयपुर से खबर है कि पत्रकार सन्नी सेबेस्टियन को राजस्थान में नए खुलने जा रहे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया गया है. सन्नी सेबेस्टियन कस्तूरी एण्ड कम्पनी के अंग्रेजी दैनिक अखबार द हिन्दू के विशेष संवाददाता के रूप में जयपुर में कार्यरत हैं और वरिष्ठ पत्रकार हैं.
राजस्थान सरकार ने उन्हें नये प्रारम्भ होने जा रहे हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर का पहला कुलपति नियुक्त करने की घोषणा कर दी है. वरिष्ठ पत्रकार सन्नी सेबेस्टियन की कुलपति पद पर नियुक्ति का प्रदेश के पत्रकारों ने स्वागत करते हुये सरकार का आभार व्यक्त किया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के माध्यम से पहुंचा सकते हैं.





