फर्रूखाबाद। सच्ची खबर उजागर करने पर पत्रकारों को मार दिये जाने की धमकी देने समेत कई तरीकों से प्रताडित किया जा रहा है। इस सम्बध में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन फर्रूखाबाद यूनिट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि फर्रूखाबाद जिले में पिछले कुछ दिनों से पत्रकारों का उत्पीड़न हो रहा है, अराजक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ है।
खबरें न करने के लिये पत्रकारों पर दबाब बनाने के लिये फोन पर धमकाया जा रहा है, पत्रकारों पर हमले भी हुये हैं। लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर लगातार होने वाले इन हमलों से मीडियाकर्मियों में नाराजगी है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष अरूण कटियार, महासचिव वेदपाल सिंह, प्रदीप गोस्वामी, अरूण प्रताप सिंह, दिनेश अवस्थी, अखिलेश कुमार ने हस्ताक्षर किये। जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि वह ज्ञापन को मुख्यमंत्री के पास भेज कर पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों की सुरक्षा करने के लिये कहेंगे। जी न्यूज के रिपोटर अरूण प्रताप सिंह प्रदेश सरकार के मंत्री के पुत्र व उनके सर्मथकों की धमकियों से काफी परेशान हैं। अरूण प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक पर पत्रकारों के लिये लिखा है कि, दोस्तों आज सच्ची खबर लिखने पर मिलती है, मौत की धमकी। सभी कलम के सिपाहियों से अनुरोध है कि अपनी कलम को पहिचानों, आज मुझे तो कल आप को। कलम के सौदागरों को निकाल फेंको।






