हिंदुस्तान, बलिया में लंबे समय तक कार्यरत रहे धीरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी लखनऊ में अमर उजाला के साथ शुरू की है. धीरेंद्र की गिनती बलिया के अच्छे पत्रकारों में की जाती थी. वे हिंदुस्तान के अलावा भी कई संस्थानों से जुड़े रहे हैं.
दूसरी तरफ अमर उजाला, बरेली के साथ काम कर चुकी तृप्ति शुक्ला ने अपनी नई पारी लखनऊ में नवभारत टाइम्स के साथ शुरू करने जा रही हैं. उन्हें यहां पर सब एडिटर बनाया जा रहा है.
अंकित पाल ने अपनी नई पारी फारवर्ड प्रेस के साथ शुरू की है. उन्हें लखनऊ का संवाददाता बनाया गया है. इसके पहले अंकित कुछ समय तक आई नेक्स्ट के लिए व्यंग्य लिखा करते थे. किसी संस्थान के साथ यह इनकी पहली पारी है.





