द न्यूज नाम से चैनल चलाने वाले बृजेश निगम के खिलाफ शिखा शर्मा ने दिल्ली के ओखला फेज 2 थाने में शिकायत दी है. शिकायत में शिखा ने आरोप लगाया है कि वह बृजेश निगम के साथ न्यूज चैनल 'द न्यूज' में पार्टनर हैं. परन्तु जब भी वह ऑफिस जाती हैं बृजेश उनसे नहीं मिलता है. एक दिन जब वह किसी प्रकार उसका पता करके अपने दो पुत्रों के साथ ऑफिस पहुंची तो बृजेश निगम ने उन्हें अकेल अपने चैनल में बुलाया तथा उनसे बदसलूकी की.
शिखा शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान बृजेश ने उनका हाथ पकड़कर उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की. जब वे चिल्लाईं तो उनका पुत्र आया और निगम से उनका हाथ छुड़वाया. इस दौरान वह गिर गईं. इसके बाद बृजेश निगम उन्हें धमकी देते हुए भाग गया. शिखा शर्मा ने उनके साथ धोखेबाजी करने वाले बृजेश निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिखा शर्मा की शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है.

इसके पहले के पार्ट को पढ़ने के लिए कमेंट बाक्स के नीचे आ रहे शीर्षक पर क्लिक करें.






