नई दुनिया के संयुक्त समाचार संपादक रवींद्र कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 47 वर्ष के थे. रवींद्र पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं. रवींद्र कुमार का अंतिम संस्कार हिंडन घाट पर किया गया. इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार एवं नई दुनिया से जुड़े उनके सहयोगी मौजूद रहे.
रवींद्र कुमार की शुरुआती शिक्षा दीक्षा बिड़ला पब्लिक स्कूल पिलानी से हुई थी. टाइम्स रिसर्च फाउंडेशन से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद वे नवभारत टाइम्स, जयपुर, लोकमत टाइम्स, इंडिया अब्राड और आउटलुक पत्रिका को भी अपनी सेवाएं दीं. तीन वर्ष पहले वे नई दुनिया से जुड़ गए थे.






