Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

नए जीएम की तारीफ पर भड़के हिंदुस्‍तान के संपादक!

हिंदुस्‍तान, अलीगढ़ के संपादक मनोज पमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. पुराने जीएम दीपक चौहान की फेयरवेल पार्टी में नए जीएम की तारीफ पर वह भड़क गए. उन्‍होंने ये तक कह दिया कि अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान उनकी और पुराने जीएम की बदौलत खड़ा हुआ है, अब जो भी नया आएगा पका हुआ फल खाएगा. 

हिंदुस्‍तान, अलीगढ़ के संपादक मनोज पमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. पुराने जीएम दीपक चौहान की फेयरवेल पार्टी में नए जीएम की तारीफ पर वह भड़क गए. उन्‍होंने ये तक कह दिया कि अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान उनकी और पुराने जीएम की बदौलत खड़ा हुआ है, अब जो भी नया आएगा पका हुआ फल खाएगा. 

हुआ यूं कि 22 मई को अलीगढ़ के एक होटल में पुराने जीएम दीपक चौहान की फेयरवेल पार्टी चल रही थी. दीपक चौहान संपादक मनोज पमार के अच्‍छे दोस्‍तों में से हैं. अलीगढ़ में दोनों रूम पार्टनर बनकर रहे. फेयरवेल पार्टी में सब ठीक ठाक चल रहा था. संपादक के साथ साथ सभी पुराने जीएम की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे थे.

पार्टी में मौजूद नए जीएम के वेलकम का किसी ने जिक्र भी नहीं किया. तभी एक जनाब ने माइक लिया और पुराने जीएम की बड़ाई के साथ नए जीएम की तारीफ में दो शब्‍द कह दिए. फिर क्‍या था संपादक ने माइक लिया और भड़क गए. कहा आज अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान मेरी और दीपक की मेहनत से स्‍टेबल हुआ है. हमारे बाद जो भी यहां आएगा वह पका हुआ फल ही खाएगा. उनकी यह बातें सुनकर सब हैरत में थे. (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...