Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नकली सोने के साथ पत्रकार समेत दो गिरफ्तार

पठानकोट : सदर पुलिस ने अकालगढ़ के नज़दीक जांच के दौरान नकली सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक पत्रकार बताया जा रहा है. उसके पास से एक अखबार का परिचय पत्र मिला है. पुलिस उसकी जांच करा रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर एक स्‍पार्क गाड़ी, जिसका नम्‍बर पीबी35 एम- 2080 था, को रोका. उसकी तलाशी ली तो गाड़ी में सवार लोगों के पास से 2 किलो 600 ग्राम सोने का सामान मिला.

पुलिस ने तत्‍काल दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस तथा राजेश कुमार के रूप में हुई. दोनों सुजानपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि गाड़ी पर भी प्रेस लिखा था तथा परमजीत सिंह के पास से एक अखबार का कार्ड भी बरामद हुआ है. वो खुद को पत्रकार बता रहा था. पुलिस उसकी जांच करा रही है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अगर कार्ड गलत निकला तो कथित पत्रकार के खिलाफ कुछ और मामले दर्ज किए जाएंगे.

पुलिस ने जब सोने की जांच कराई तो वो नकली निकला. पुलिस ने बताया कि उनलोगों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग असली सोना के नाम पर नकली सोना बेचकर लोगों को ठग रहे हैं. ये लोग नकली सोने से बने एक ईंट, दो मूर्तियां एव एक शंख बेचने के लिए निकले थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...