Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नकल करते पकड़े गए सहारा मीडिया के पूर्व हेड स्‍वतंत्र मिश्रा बने शोले के वीरू

सहारा मीडिया के पूर्व हेड स्‍वतंत्र मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए स्‍वतंत्र मिश्रा ने जमकर हंगामा काटा. विश्‍वविद्यालय के कर्मचारियों को अर्दब में लेने की कोशिश की, इसके बाद भी बात नहीं बनी तो अपने सदाबहार स्‍टाइल में शापित करने लगे, जब कर्मचारी श्राप से भी नहीं डरे तो वो शोले फिल्‍म के 'वीरू' स्‍टाइल में छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगे. किसी तरह प्राक्‍टोरियल बोर्ड ने उन्‍हें समझा बुझाकर नीचे उतारा. इस दौरान परिसर में तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई.

सहारा मीडिया के पूर्व हेड स्‍वतंत्र मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए स्‍वतंत्र मिश्रा ने जमकर हंगामा काटा. विश्‍वविद्यालय के कर्मचारियों को अर्दब में लेने की कोशिश की, इसके बाद भी बात नहीं बनी तो अपने सदाबहार स्‍टाइल में शापित करने लगे, जब कर्मचारी श्राप से भी नहीं डरे तो वो शोले फिल्‍म के 'वीरू' स्‍टाइल में छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगे. किसी तरह प्राक्‍टोरियल बोर्ड ने उन्‍हें समझा बुझाकर नीचे उतारा. इस दौरान परिसर में तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई.

सहारा मीडिया के हेड रह चुके स्‍वतंत्र मिश्रा सीतापुर रोड स्थित विश्‍वविद्यालय परिसर में गुरुवार को एलएलबी के छठे समेस्‍टर की परीक्षा दे रहे थे. कमरा नम्‍बर आठ में बैठे स्‍वतंत्र मिश्रा नकल में तल्‍लीन थे, तभी सहायक प्राक्‍टर आरबी जैसल जांच करते पहुंच गए. जब उन्‍हें मिश्राजी को नकल करते देखा तो उनकी तलाशी लेनी शुरू की तो स्‍वतंत्र मिश्रा ने विरोध करना शुरू कर दिया. जैसल के निर्देश पर शिक्षकों ने स्‍वतंत्र मिश्रा की तलाशी ली तथा उनके पास से नकल की पर्ची जब्‍त की.

स्‍वतंत्र मिश्रा ने शिक्षकों के पास से पर्ची छीनकर उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए. अभद्रता करते हुए शिक्षकों तथा सहायक प्राक्‍टर को अर्दब में लेने की कोशिश करने लगे. जब शिक्षकों ने कड़ा रुख अख्तियार किया तो वे उन्‍हें श्राप देने लगे. सभी को अपना दुश्‍मन बताने लगे. इन सब ड्रामे के बाद भी जब शिक्षकों पर कोई असर नहीं हुआ तो स्‍वतंत्र मिश्रा छत पर चढ़ गए. और ऊपर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगे. मिश्रा जी के इस कारस्‍तानी से शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए.

इसकी सूचना लखनऊ विश्‍वविद्यालय के दूसरे परिसर के प्रॉक्‍टर सीपी सिंह को दी गई. वे भी मौके पर पहुंच गए. किसी तरह स्‍वतंत्र मिश्रा को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया. बाद में बोर्ड ने साक्ष्‍य सहित स्‍वतंत्र मिश्रा को पकड़कर इसकी रिपोर्ट यूएफएम कमेटी को भेज दी. यूएफएम कमेटी को दी गई रिपोर्ट में स्‍वतंत्र मिश्रा पर नकल सामग्री नष्‍ट करने तथा शिक्षकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि जब मीडियाकर्मियों ने स्‍वतंत्र मिश्रा से उनका पक्ष पूछा तो उन्‍होंने नकल करने से इनकार करते हुए कहा कि मैंने कुछ लोगों को अलग से बैठाकर परीक्षा दिलाने का विरोध किया तो शिक्षक मुझे ही फंसाने की साजिश रचने लगे.  

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...