चेन्नई : तमिलनाडु की सीएम एवं अन्नाद्रमुख प्रमुख जे जयललिता के गो मांस खाने की खबर लिखने वाले तमिल पाक्षिक पत्रिका नक्कीरन के संपादक के खिलाफ रविवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. जाम बाजार इंस्पेक्टर एनपी राजेंद्रन ने बताया कि संपादक के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत एआईएडीएमके की तरफ से दर्ज कराई गई है.
गौरतलब है कि पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद जयललिता के समर्थकों ने नक्कीरन के कार्यालय पर हमला तथा विरोध प्रदर्शन भी किया था. दूसरी तरफ पत्रिका प्रबंधन की शिकायत पर भी पुलिस ने एआईएडीएमके के विधायक एमके अशोक पर मुकदमा दर्ज किया है.






