Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

नक्‍सलियों ने प्रभात खबर के पत्रकार को पीटा, कई हड्डियां टूटी

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में स्थित कंचनपुर गांव में दैनिक प्रभात खबर अखबार के पत्रकार उपेंद्र चौरसिया को नक्‍सलियों ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे अगवा कर लिया तथा उसकी जमकर पिटाई की. इसके चलते पत्रकार के पैर की हड्डी, पसली और केहुनी टूट गई है. औरंगाबाद जिले में नक्‍सलियों ने बिहार दिवस का जश्‍न मना रहे अधिकारियों की नींद उस वक्‍त उड़ा दी, जब उन्‍होंने एक के बाद एक कई कारनामों को अंजाम दे दिया.

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में स्थित कंचनपुर गांव में दैनिक प्रभात खबर अखबार के पत्रकार उपेंद्र चौरसिया को नक्‍सलियों ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे अगवा कर लिया तथा उसकी जमकर पिटाई की. इसके चलते पत्रकार के पैर की हड्डी, पसली और केहुनी टूट गई है. औरंगाबाद जिले में नक्‍सलियों ने बिहार दिवस का जश्‍न मना रहे अधिकारियों की नींद उस वक्‍त उड़ा दी, जब उन्‍होंने एक के बाद एक कई कारनामों को अंजाम दे दिया.

पहले तो नक्‍सलियों ने एक सवारी बस को फूंका. इसके बाद इसके कवरेज को गए प्रभात खबर अखबार के पत्रकार उपेंद्र चौरसिया को बंधक बनाकर अगवा कर ले गए और उसे जमकर पीटा. घटना की सूचना टेलीफोन से पुलिस कप्‍तान को दी गई, लेकिन इस पूरे तांडव के दौरान पुलिस वहां नहीं पहुंची. घंटों पत्रकार को पीटा जाता रहा. लगातार पुलिस को इसकी सूचना दी जाती रही, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने पत्रकार को बचाने के लिए कोई पहल नहीं की.

तमाम पत्रकार अपने अपने स्‍तर से उपेंद्र को बचाने के लिए एप्रोच किया, किन्‍तु कप्‍तान साहब लगातार फोन कट करते रहे. नक्‍सली उपेंद्र को बुरी तरह मारपीटकर अधमरा करके खुद छोड़ दिया, पुलिस की तरफ से उसे कोई मदद नहीं मिली. पत्रकार अस्‍पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पुलिस के रवैये से पत्रकारों में नाराजगी है. इस घटना से साबित हो रहा है कि औरंगाबाद में सुरक्षा व्‍यवस्‍था भगवान भरोसे चल रहा है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...