नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता नरेंद्र नाथ से अरविंद केजरीवाल के धरना स्थल पर पुलिसवालों ने मारपीट की। पत्रकार ने कहा, मैंने अपना आई कार्ड दिखाया, लेकिन पुलिसवाले समझने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने कहा कि पत्रकार हो तो और मारेंगे।
ये है दिल्ली पुलिस का असली चेहरा जिसे पेड मीडिया का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। मीडिया वाले अपनी ही बिरादरी के पीड़ित लोगों के लिए संघर्ष करने में रुचि नहीं ले रहे।
इस मसले पर कुछ ट्विट देखें, जिससे जाहिर होता है कि दिल्ली पुलिस ने जानबूझ कर पत्रकार को पीटा…


नवभारत टाइम्स में कार्यरत Shahnawaz Malik फेसबुक पर लिखते हैं: ''केजरीवाल के अराजक आम आदमी और बर्बर दिल्ली पुलिस का शिकार हमारे साथी जर्नलिस्ट Narendra Nath हो गए। इस हमले की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? आम आदमी डाउन डाउन… दिल्ली पुलिस डाउन डाउन…''






