गोरखपुर : यहां से प्रकाशित होने वाले दैनिक जागरण में कर्मचारियों की कमी की झलक दिखने लगी है. अख़बार के प्रत्येक पन्ने त्रुटियों से भरे हैं. आज का दैनिक जागरण ही इसकी खुद गवाही दे रहा है. पहले पन्ने पर 'निर्दल प्रत्याशी को बाइक सवारों ने मारी गोली' में देवरिया डेटलाइन से खबर है. जिसमें पथारा विधानसभा का ज़िक्र है, जबकि देवरिया में इस नाम से कोई विधान सभा ही नहीं है. लगता है देवरिया वालों ने खबर भेजते समय ज़यादा चढ़ा लिया था या गोरखपुर वाले डेस्क पर भांग खाकर बैठे थे.
पेज नम्बर 2 पर 'पहली बार मिलेगा विधायक का ताज' यह खबर सलेमपुर/देवरिया से लिखी गयी है. खबर में लिखा गया है कि सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव में हैं. पत्रकार को शायद यह पता नही है हि जदयू प्रत्याशी भागीरथी प्रसाद इसके पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं. पेज नम्बर 3 पर 'हरियाणा पुलिस की बस ने प्रमुख पति की गाड़ी में मारी टक्कर' में तीसरे पैरा में 2 प्रमुख क्यूं लिखा गया है, पता नहीं. यही हाल उसके नीचे लगी खबर 'गोरखपुर ग्रामीण के 21 प्रत्याशियों को नोटिस' में दिखाई देता है, चौथे पैरा में 2बाद लिखा है. इसका क्या अर्थ है. पेज नम्बर 4 में 'प्रजातांत्रिक कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र' में दूसरे पैरा में डा. संजयन ने उनकी पार्टी… का भी अर्थ समझ में नही आ रहा है. पेज 5 पर 'युवक की धारदार हथियार से हत्या' में दूसरे पैरा में फरेंदा कार्यालय सही नहीं छापा है. पेज नम्बर 6 पर 'प्रत्याशियों को सिर्फ एक-एक मिनट' में राजमति देवी को देपी छापा है. पेज नम्बर 7 पर समाचार पत्र विक्रेता संघ वाली खबर में कहीं संघ गायब है तो कहीं पत्र ही गायब कर दिया गया है. इसके आलवे भी बहुत ग़लतियां हैं. क्या केके शुक्ला डेस्क के लोगों को सुधार पाएंगे?
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






