दैनिक भास्कर, उदयपुर से खबर है कि क्राइम रिपोर्टर नरेंद्र पुरबिया का तबादला राजसमंद के लिए कर दिया गया है. नरेंद्र को राजसमंद का ब्यूरोचीफ नियुक्त किया गया है. पुरबिया ने करियर की शुरुआत 2004 में प्रात:काल से शुरू किया था. वहां से इस्तीफा देने के बाद 2007 में भास्कर ज्वाइन कर लिया था. इसके बाद से भास्कर को ही अपनी सेवाएं दे रहे थे.






