Aflatoon Afloo : उड़कर आना-जाना ! जब किसी दल का नेता जहाज या हेलिकॉप्टर से चुनाव प्रचार में आता है तो आम तौर पर यह खर्च 'दल द्वारा किए गए खर्च' में दिखाया जाता है। इस बार चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया था कि यदि उम्मीदवार ऐसे किसी उड़न खटोले से आए नेता के साथ आया होगा तो उस खर्च का एक हिस्सा उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।
कल नामांकन के लिए नरेन्द्र मोदी का आना-जाना कितने का हुआ? यदि कहा जाएगा कि वे भाजपा के किसी 'स्टार-प्रचारक' के साथ पधारे थे (स्टार प्रचारक उनके साथ नहीं 😉 ) तब भी जो खर्च हुआ वह कितना हुआ आयोग बताएगा। ये है वो संदेश जो शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राप्त हुआ…
Welcome AFLATOON DESAI
Your complaint has been registered with us Your Complaint has been registered and marked to the concerned District Election Officer. Please note down your complaint ID for future references : UP/40/390/300542 Complaint Detail has been sent to you via SMS on your registered Mobile No.
बनारस के नेता और एक्टिविस्ट अफलातून अफलू के फेसबुक वॉल से.






