Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नरेन्द्र मोदी के इस इंटरव्यू ने अब एक नए पैटर्न का जन्म दे दिया है

Vineet Kumar : जनता और मीडिया से सीधे मुंह बात नहीं करने औऱ उन्हें लगातार इग्नोर करके कैसे नयी मीडिया स्ट्रैटजी बनती है, इसे आप नरेन्द्र मोदी के संदर्भ में बेहतर समझ सकते हैं. नरेन्द्र मोदी ने मीडिया के लिए अपने को इस तरह एक्सक्लूसिव बनाया कि कोई लाख कोशिश कर ले, अगर चैनल का मालिक स्वयंसेवक (रजत शर्मा जैसे) नहीं है तो उससे बात ही नहीं करेंगे. ऐसे में अच्छा-खराब, क्रिटिकल सवाल करने से कई गुना ज्यादा पूरा मामला इस बात पर आकर टिक गयी कि जो बात कर ले वही सबसे बड़ा पत्रकार. अब देखिए स्ट्रैटजी.

Vineet Kumar : जनता और मीडिया से सीधे मुंह बात नहीं करने औऱ उन्हें लगातार इग्नोर करके कैसे नयी मीडिया स्ट्रैटजी बनती है, इसे आप नरेन्द्र मोदी के संदर्भ में बेहतर समझ सकते हैं. नरेन्द्र मोदी ने मीडिया के लिए अपने को इस तरह एक्सक्लूसिव बनाया कि कोई लाख कोशिश कर ले, अगर चैनल का मालिक स्वयंसेवक (रजत शर्मा जैसे) नहीं है तो उससे बात ही नहीं करेंगे. ऐसे में अच्छा-खराब, क्रिटिकल सवाल करने से कई गुना ज्यादा पूरा मामला इस बात पर आकर टिक गयी कि जो बात कर ले वही सबसे बड़ा पत्रकार. अब देखिए स्ट्रैटजी.

जब नरेन्द्र मोदी मीडिया के लिए इतने दुर्लभ हो जाते हैं और दूसरी तरफ मीडिया को किसी भी तरह दिखाने की तलब बनी रहती है तो किसी एक चैनल को इंटरव्यू देने के बजाय एक एजेंसी को इंटरव्यू देते हैं और बाकी चैनल उस एजेंसी के इंटरव्यू को दबाकर दिन-रात ऐसे चला रहा है जैसे कि उसके लिए भी राजनीतिक विज्ञापन की तरह पैसे दिए गए हों. आप ये नहीं कह सकते कि ये पेड न्यूज है लेकिन इंटरव्यू है, ये भी कहीं से नहीं लगता. ब्रांड बनने की प्रक्रिया में आपको ऐसे ही निरुत्तर किया जाता है.

नरेन्द्र मोदी के इस इंटरव्यू ने अब एक नए पैटर्न का जन्म दे दिया है और नेताओं के आगे बिछने की जो कवायद अब तक चैनलों तक सीमित थी, अब उसमे न्यूज एजेंसी भी शामिल हो गए. कल को राहुल गांधी का इंटरव्यू भी इसी तरह आए और सब चैनलों पर विज्ञापन की तरह धुंआधार चले तो कोई आश्चर्य नहीं. उपर से चैनल छाती चौड़ी करके कहेंगे- लो जी हमने तो फेकू, पप्पू दोनों को बराबर मौका दिया. 70 मिनट के इस इंटरव्यू में मोदी ने बीजेपी का कितना पैसा बचा लिया और विज्ञापन की एवज में चैनलों का कितने का चूना लगा, अंदाजा है आपका. 10 सेकण्ड के विज्ञापन की एवरेज कीमत चालीस हजार यहां सत्तर मिनट जोड़ लीजिए.


Vineet Kumar : Ani द्वारा जारी नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू को इंटरव्यू कहने से बेहतर है प्रवचन को इंटरव्यू का पर्यायवाची शब्द मान लिया जाये. नरेन्द्र मोदी करन थापर के इंटरव्यू को बीच में छोड़कर, विजय त्रिवेदी को हड़का क्या दिया था कि उसका असर साफ़ दिख रहा है. इंटरव्यू लेनेवाले की पूरी कोशिश इस बात पर होती है की वो आखिर तक बने रहें न कि क्रिटिकल सवाल करें.

मीडियाकर्मी की पूरी योग्यता आखिर तक किसी तरह रोकने तक सीमित हो जाती है. नतीजा इंटरव्यू लेनेवाले की मौजूदगी का कोई मतलब नहीं रह जाता और पूरा प्रवचन देने की मुद्रा में नरेन्द्र मोदी आ जाते हैं. जिस तरह एक न्यूज़ एजेंसी का ये इंटरव्यू सारे चैनलों पर एकतरफा चल रहा है,दर्शक को भ्रम न हो जाये कि ये अबकी बार की ही सीरीज है. अगर ऐसे ही इंटरव्यू लिये जाते रहें तो बेहतर है इसका नाम मोदी दरबार हो. अभी से ही मोदी को लेकर मीडिया इतना सहमा हुआ है तो आगे तो लोटने लग जायेगा.

मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार के फेसबुक वॉल से.

संबंधित पोस्ट…

एएनआई से नॉन स्टॉप इंटरव्यू में मोदी जी की अक्ल और समझ दिख गई

xxx

इतने सारे न्यूज चैनलों पर एक साथ मोदी का इंटरव्यू! अदभुत है मीडिया मैनेजमेंट!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...