Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

नलिनी के ‘नेपाल वन टीवी’ का काठमांडू ब्यूरो चीफ सुंदर सिंह विधूरी एंकर रेणुका से दुर्व्यवहार में गिरफ्तार

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले क्राइम शो 'आंखों देखी' की संचालिका नलिनी सिंह की नेपाल वन टेलीविजनके काठमांडू ब्यूरो चीफ सुन्दर सिंह विधुरी को नेपाल प्रहरी ने नेपाल वन चैनल में कार्यरत एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया है। नलिनी सिंह बाराखम्भा रोड, दिल्ली से नेपाल वन टेलीविजन का प्रसारण करती हैं।

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले क्राइम शो 'आंखों देखी' की संचालिका नलिनी सिंह की नेपाल वन टेलीविजनके काठमांडू ब्यूरो चीफ सुन्दर सिंह विधुरी को नेपाल प्रहरी ने नेपाल वन चैनल में कार्यरत एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया है। नलिनी सिंह बाराखम्भा रोड, दिल्ली से नेपाल वन टेलीविजन का प्रसारण करती हैं।

सुंदर सिंह विधूरी

सुंदर सिंह विधूरी

नेपाल के कई आनलाइन न्यूज पोर्टल ने सुन्दर सिंह विधुरी की गिरफ्तारी की खबर प्रकाशित की है। काठमाण्डू से प्रकाशित होने वाले साँघु साप्ताहिक ने सोमवार को 'नेपाल वन चैनल' में सेक्सुअल ह्रेसमेंट की न्यूज पहली बार प्रकाशित की। काठमाण्डू से प्रकाशित सौर्य दैनिक ने भी 'नेपाल वन टीवी में यौन प्रस्ताव' शीर्षक में समाचार प्रकाशित किया है। नेपाल वन टीवी काठमाण्डू के प्रशासन प्रमुख सुबोध बगाले ने सूचना प्रकाशित करके रेनुका कांडेल द्वारा लगाये गये आरोप को गलत बताया है। सूचना में १३ जुलाई २०१३ से रेणुका कांडेल को बर्खास्त करने का निर्णय लेने की बात का उल्लेख है।

आरोप लगानेवाली रेणुका कंडेल के प्रेस वक्तव्य के मुख्य अंश

मैं चार वर्ष से नेपाल वन टेलीविजन में बतौर भोजपुरी कार्यक्रम संचालक कार्यरत थी। मैंने जब ज्वाइन किया तो कुँवारी थी। संस्था के भारत स्थित हेड अफिस से नेपाल चीफ के रूप में सुन्दर सिंह विधुरी को भेजा गया था। सुंदर मुझे फेसबुक से डबल मिनिंग वाला भद्दा मैसेज भेजते थे। मैं अकेली ही काठमाण्डू में रहती थी। वो मेरे रुम में आता था। पास आकर बैठना चाहता था और अश्लील हरकतेँ करना चाहता था। कभी दिल्ली स्थित नेपाल वन में परिचर रह चुका सुन्दर काठमांडो स्टुडियो में शूटिंग के दौरान अभद्र मजाक करता था। परोक्ष रूप से बुलाता था। मैंने सुन्दर सिंह को बारबार चेतावनी भी दी। सामान्य साक्षर सुन्दर विधुरी को प्रशासन ‌‌और टेलीविजन के विषय में भी कुछ नहीं आता था। टेलीविजन से निकाले जाने के डर से मैं कुछ भी नहीं बोलती थी। जब मैं शादीशुदा हो गई तबसे सुन्दर सिंह ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मुझे प्रोग्राम से निकालने की योजना बनाया। जब मैंने विरोध किया तो सुन्दर सिंह विधुरी और कैमरापर्सन विराज श्रेष्ठ ने मुझे गालियां देते हुए हाथापाई करने लगे। सुन्दर सिंह को काठमाण्डू के सुन्धारा क्षेत्र से वेश्यावृत्ति के आरोप मे प्रहरी ने गिरफ्तार भी किया था। सुन्दर सिंह ‌और विराज श्रेष्ठ पर सेक्सुअल ह्रेसमेन्ट, मानसिक प्रताड़ना और हाथापाई करने का आरोप मैं लगाती हूं और प्रहरी प्रशासन से कार्रवाई की मांग करती हूं।

काठमांडू से अर्चना की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...