Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

नवदुनिया अपने ब्‍यूरो कार्यालयों का कर रहा वैल्‍यूवेशन

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार मीडिया संस्थान नईदुनिया के भोपाल संस्करण नवदुनिया में इन दिनों ब्यूरो कार्यालयों का वैल्यूवेशन (रेटिंग प्रणाली) चल रही है, जिसके कारण सभी ब्यूरो आपस में कम्पीटिशन करके कार्य कर रहे हैं। बीते एक माह के दौरान संस्करण के सभी ब्यूरो ने अपने कामों में बेहतर सुधार किया है। प्रतियोगिता में प्रति सप्ताह विजेता घोषित किया जाता है। साथ ही मंथली, तिमाही और वार्षिक विजेता का खिताब भी दिया जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार मीडिया संस्थान नईदुनिया के भोपाल संस्करण नवदुनिया में इन दिनों ब्यूरो कार्यालयों का वैल्यूवेशन (रेटिंग प्रणाली) चल रही है, जिसके कारण सभी ब्यूरो आपस में कम्पीटिशन करके कार्य कर रहे हैं। बीते एक माह के दौरान संस्करण के सभी ब्यूरो ने अपने कामों में बेहतर सुधार किया है। प्रतियोगिता में प्रति सप्ताह विजेता घोषित किया जाता है। साथ ही मंथली, तिमाही और वार्षिक विजेता का खिताब भी दिया जाएगा।

संस्था द्वारा शुरू किए गए इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। प्रति सोमवार को सकारात्मक खबरों पर एक विशेष पेज भी दिया जा रहा है। नवदुनिया के इस प्रयोग से प्रमुख प्रतिद्वंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर के प्रबंधक की धड़कने बढ़ने की खबर है। नवदुनिया के संपादक गिरीश उपाध्याय, समाचार संपादक नगीन बारकिया ने इस प्रतियोगिता के साथ ही प्रूफ गल्तियों में सुधार करने के उद्देश्य से एक प्रयोग और किया है। जिन सेंटरों से पेज बनकर आ रहे हैं, उनके प्रिंट लेकर गलितयों को चिन्हित करके वापस भेजा जा रहा है। इस प्रणाली के कारण पेजों में प्रुफ की गलती भी कम हो रही है। बीते एक माह के दौरान समाचार पत्र की गुणवत्ता में बेहतर सुधार आया है, जिसका परिणाम है कि प्रसार संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

नवदुनिया से जुड़े लोगों ने बताया कि सागर, हरदा, होशंगाबाद जैसे जिलों में नवदुनिया की प्रतियां एक माह में क्रमश: 2500, 500, 300 बढ़ी हैं। एक बात और है अगर प्रसार विभाग सही तरीके से मोर्चा संभाल ले तो नवदुनिया की प्रसार संख्या आने वाले समय में दुगुनी से अधिक हो सकती है। प्रबंधन द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता के बाद समाचारों की क्वालिटी में सुधार आने के साथ ही समाज, क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं की खबरों को महत्व मिल रहा है। अलर्ट, खबरों पर नजर, लाईव, नवदुनिया विशेष जैसे कालॅम के माध्यम से जनहित की खबरों का प्रकाशन ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है। आकर्षक फोटो से पेज खोलने की प्रथा नवदुनिया ने शुरू कर दी है। पहले नईदुनिया में इसी प्रकार के फोटो भी प्रकाशित होते थे। कुछ विशेष मुद्दों पर जिलों से फुल पेज सामग्री भी दी जा रही है। मतलब साफ है कि नवदुनिया में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी भी अधिक मिल रही है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...