लखनऊ से खबर है कि बहुजन समाज पार्टी का चुनावी विज्ञापन बांटने का काम बसपा का कोई नेता नहीं बल्कि एक नौकरशाह कर रहा है. नवनीत सहगल नामक यह प्राणी मुख्यमंत्री मायावती का वित्त मैनेजर माना जाता है और मीडिया को घोषित-अघोषित तौर पर मैनेज करने का काम भी यही आईएएस करता है. जानकारी के मुताबिक शक्ति भवन स्थित नवनीत सहगल के आफिस से बसपा के चुनावी विज्ञापन का प्रबंधन किया जा रहा है. कहने को बसपा के कोई मित्तल जी बसपा के विज्ञापन वितरण का काम देख रहे हैं लेकिन फाइनली ओके करने का काम नवनीत सहगल ही कर रहे हैं. उसके बाद ही एड एजेंसी विज्ञापन रिलीज करती है.
इसी कारण बसपा के विज्ञापन को लेकर मीडिया के लोग सारी बातचीत नवनीत सहगल से ही कर रहे हैं. सोचिए जरा, मुख्यमंत्री मायावती ने अपने राज में अफसरों को किस कदर कार्यकर्ता बना रखा है. इससे यह भी समझ में आता है कि मायावती अपनी पार्टी में किसी पर भरोसा नहीं करतीं, इसलिए पार्टी का सारा काम अफसरों के बीच बांट रखा है. बसपा की तरफ से बयान शशांक शेखर सिंह पढ़ते हैं, बसपा की तरफ से विज्ञापन नवनीत सहगल बांटते हैं, विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मदद करने व जिताने का काम अघोषित तौर पर कप्तानों व जिलाधिकारियों को सौंपा गया है. कोई आईएएस किसी पोलिटिकल पार्टी की बजटिंग करे और विज्ञापन बांटे, यह काम बसपा राज में ही संभव है.
इसे भी पढ़ सकते हैं- शशांक शेखर मीडिया मालिकों को साधते हैं, नवनीत सहगल पत्रकारों को सिखाते हैं





