किसी नेशनल न्यूजपेपर का एडिटर बनना कैसा होता होगा? क्या आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं? यदि हां, तो समझिए कि एडिटर बन कर साक्षात यह अनुभव लेने का सुनहरा मौका अब आपके सामने है। यानी, अब आप भी बन सकते हैं युवाओं के पसंदीदा न्यूजपेपर नवभारत टाइम्स के यंग एडिटर।
इस बार चिल्ड्रेंस डे यानी 14 नवंबर पर एनबीटी हो जाएगा कुछ और जवां, जहां बच्चों के लिए स्पेशल कवरेज तो होगी ही लेकिन खबरों का सिलेक्शन भी आपके बीच से चुने गए हमारे यंग एडिटर्स ही करेंगे। 14 नवंबर को बाल दिवस पर हमारे विशेष अंक के गेस्ट एडिटर होंगे चार यंग रीडर्स। चिल्ड्रेंस डे पर स्पेशल कवरेज में हमारे गेस्ट एडिटर्स यंग रीडर्स के लिए न्यूज सिलेक्ट करने के साथ ही बताएंगे कि युवा सपनों की उड़ान कहां तक जाती है।
इन यंग एडिटर्स को चुनने के लिए हमने एक कॉन्टेस्ट आयोजित किया है, जिसमें 13 से 17 वर्ष तक के बच्चे ही शामिल हो सकते हैं। भाग लेने के लिए आपको माई सिटी विषय पर 200 शब्दों में एक लेख हमें भेजना होगा। यदि आप फरीदाबाद में रहते हैं तो फरीदाबाद पर, यदि आप गाजियाबाद में रहते हैं तो गाजियाबाद पर, यदि नोएडा में रहते हैं तो नोएडा पर और यदि आप गुड़गांव में रहते हैं गुड़गांव पर आपको यह लेख लिखना होगा।
वैसे आप चाहें तो अपने प्यारे शहर पर कोई कविता भी लिख कर भेज सकते हैं। आप पेंटिंग या फोटोग्राफी के जरिए भी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आपके लेख, कविता, ड्रॉइंग या फोटो की थीम आपकी सिटी (फरीदाबाद/गुड़गांव/गाजियाबाद/नोएडा में से जो भी हो) पर ही होनी चाहिए। आपकी एंट्रीज हम तक 10 नवंबर तक पहुंच जानी चाहिए। आपमें से चुने गए चार विजेता ही हमारे बाल दिवस विशेषांक के गेस्ट एडिटर होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपके लेख या कविता, ड्रॉइंग या फोटो हमारी मेल आईडी पर गुरुवार 10 तारीख तक पहुंच जाने चाहिए।
फरीदाबाद के रीडर्स ईमेल करें: [email protected]
गुड़गांव के रीडर्स ईमेल करें: [email protected]
गाजियाबाद के रीडर्स ईमेल करें: [email protected]
नोएडा के रीडर्स ईमेल करें: [email protected]
साथ ही अपना पूरा नाम, उम्र, क्लास, स्कूल का नाम, घर का अड्रेस और घर का फोन या मोबाइल नंबर जरूर भेजें। मेल के सब्जेक्ट में लिखें : My City
तो देर न करें, यंग इंडिया के यंग पेपर के गेस्ट एडिटर बनने के लिए जल्द भेज दें अपनी एंट्री क्योंकि समय बहुत सीमित है। साभार : एनबीटी






