दैनिक भास्कर पंजाब से खबर मिली है कि पंजाब मैगजीन सेक्शन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। बुधावार को दैभा के चंडीगढ़-पंजाब के संपादक दीपक धीमान ने पंजाब मैगजीन हेड नव्यवेश नवराही से बात कर टीम में से दो सदस्य हटकार समाचार सेक्शन में शिफ्ट कर दिए। पंजाब मैगजीन सेक्शन अभी श्री नवराही ही देखेंगे। सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि दैनिक भास्कर ग्रुप सभी एडिशनों में रसरंग और नवरंग को बंद करना चाहता है। इसकी जगह कोई और विकल्प ढूंढ़ा जा रहा है।
सूचना है कि रसरंग और नवरंग अब केवल पंजाब के लिए ही बनाए जाएंगे। अभी यह तय नहीं है कि पंजाब के लिए बनने वाला रसरंग जयपुर में डिज़ाइन किया जाएगा या फिर लुधियाना में। इससे पहले नवरंग को सेंटरलाइज किया गया था, जिसका डिजाइन जयपुर में किया जा रहा है, जबकि सारा मैटर और प्लान पंजाब टीम कर रही है। यह भी सूचना है कि एक सर्वे में जयपुर से पंजाब के लिए बनाया जाने वाला नवरंग प्रतिद्वंद्वी समाचार पत्रों के मैगजीनों से लगातार पिट रहा है।
उल्लेखनीय है कि शुरुआत में दैभा ने पाठकों से सातों दिन मैगजीन या फीचर पेज देने का वादा किया था, मगर अब धीरे-धीरे मैगजीन और फीचर पेज बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में पाठकों का भरोसा तो भास्कर से उठ ही रहा है, दैनिक भास्कर की साख भी पंजाब में लगातार गिर रही है। सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि दैभा लुधियाना से कार्य छोड़कर गए साथियों की जगह प्रबंधन नए लोगों को लाने का इच्छुक है। इस संबंध में गुपचुप तरीके से कई लोगों से बात की गई, मगर भास्कर मैनेजमेंट की अस्थिर नीतियों को देखते हुए कोई भी ज्वाइन करने को तैयार नहीं है।





