इंडिया न्यूज का नेशनल चैनल नवरात्र के दौरान नोएडा में स्थित इसी समूह के अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स की बिल्डिंग में शिफ्ट होने जा रहा है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ड्राई टेस्ट रन भी शुरू हो चुका है. माना जा रहा है कि नोएडा में नेशनल चैनल का ऑफिस शिफ्ट होने के बाद की खबरें और उसकी प्रस्तुतिकरण पैनी व धारदार हो जाएंगी. नेशनल चैनल के न्यूज एक्स बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद लाइव और गेस्ट पैनल जैसी कई सुविधाएं इंडिया न्यूज और न्यूज एक्स आसानी से शेयर कर सकेंगे.
गौरतलब है कि इंडिया न्यूज का ओखला ऑफिस औद्योगिक क्षेत्र में होने के कारण प्राइम टाइम के लिए यहां गेस्ट को पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी. ज्यादातर गेस्ट यहां आने से बचते थे, जो लोग आते थे वे दीपक चौरसिया, राणा यशवंत से अपने संबंधों को चलते, अन्यथा गेस्ट औद्योगिक क्षेत्र की परिस्थितियों की वजह से कोई यहां आना नहीं चाहता था. अब नेशनल चैनल के नोएडा शिफ्ट हो जाने के बाद गेस्ट पैनल भी मजबूत हो जाएगा, जिसका सीधा असर चैनल की टीआरपी पर पड़ेगा.
समूह के रीजनल चैनल पहले की तरह ही ओखला से ही संचालित होंगे. नेशनल के बाद रीजनल को भी जल्द से जल्द केबल पर दिखने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. जिस तरीके से कम डिस्ट्रीब्यूशन के बाद भी इंडिया न्यूज नेशनल चैनल लगातार ऊपर की तरफ तरफ जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि डिस्ट्रीब्यूशन ठीक होने के बाद यह चैनल जल्द ही टॉप के थ्री चैनलों में शुमार हो जाएगा. समूह के सभी चैनलों का डिस्ट्रीब्यूशन को सही करने तथा केबल पर दिखाए जाने की योजना है.






