जालंधर से खबर है कि नवीन गुप्ता ने दैनिक सवेरा से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एक्जीक्यूटिव एडिटर थे. वे अपनी नई पारी मेरठ में अमर उजाला के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां पर एनई बनाया जा रहा है. संभावना है कि अमर उजाला का माई सिटी एडिशन की जिम्मेदारी नवीन को सौंपी जाएगी. नवीन गुप्ता इसके पहले भी अमर उजाला के साथ काम कर चुके हैं. इसे उनकी घर वापसी मानी जा रही है.
नवीन पिछले दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. नवीन गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला, मुजफ्फरनगर से रिपोर्टर के रूप में की थी. इसके बाद वे दैनिक भास्कर, हरियाणा से जुड़े यहां लम्बे समय रहने के बाद उनका तबादला दिल्ली के लिए हो गया. यहां भी लम्बे समय तक उन्होंने भास्कर को सेवा दी. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली में ही दैनिक जागरण से जुड़ गए. इसके बाद जागरण से इस्तीफा देकर वे दुबारा पंजाब में दैनिक भास्कर से जुड़े. भास्कर से इस्तीफा देने के बाद से पंजाब की शक्ति तथा उसके बाद दैनिक सवेरा पहुंचे थे.






