Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नवीन जिंदल ने जी न्‍यूज पर एक और मामला दर्ज कराया

नईदिल्‍ली : जिंदल और जी के बीच टकराव एक बार फिर बढ़ गया है. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने जी न्यूज पर धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप लगाया है. कंपनी की तरफ से जी न्‍यूज पर भ्रामक और मनगढ़ंत खबरें प्रसारित करने पर दिल्‍ली पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है. यह मामला 15 जनवरी को दर्ज कराया गया है.

नईदिल्‍ली : जिंदल और जी के बीच टकराव एक बार फिर बढ़ गया है. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने जी न्यूज पर धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप लगाया है. कंपनी की तरफ से जी न्‍यूज पर भ्रामक और मनगढ़ंत खबरें प्रसारित करने पर दिल्‍ली पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है. यह मामला 15 जनवरी को दर्ज कराया गया है.

जेएसपीएल के सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में बताया गया है कि जी न्यूज व जी बिजनेस ने सीएजी रिपोर्ट को परिवर्तित कर अक्टूबर, 2012 को खबरें दिखाया गया. इसका उद्देश्‍य जेएसपीएल संचालित करने वाली कंपनी तथा चेयरमैन नवीन जिंदल को बदनाम करना था. साथ ही मानहानि के उद्देश्य से मनगंढ़त व भ्रामक खबरें दिखाई गईं. जेएमपीएल के अनुसार जी न्यूज ने जेएसपीएल इस्पात, गगन स्पंज आयरन लिमिटेड व एमएस जायसवाल नेको लिमिटेड के प्रस्तावक नवीन जिंदल के खिलाफ सीएजी रिपोर्ट के हवाले से खबरें प्रसारित की थी, जबकि इसका वास्तविक्ता से कोई लेना देना नहीं था.

जेएसपीएल ने दिल्‍ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जी न्‍यूज द्वारा इस दौरान दिखाई गई फर्जी सीएजी की सीडी भी जमा किया है. माना जा रहा है कि अब दोनों समूह एक दूसरे को पूरी तरह सबक सिखाने की तैयारी में जुट गए हैं. गौरतलब है कि जेएसपीएल की शिकायत पर ही ब्‍लैकमेलिंग करने के आरोप में जी न्‍यूज के संपादक सुधीर चौधरी तथा जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन दोनों लोगों पर ब्‍लैकमेल करके सौ करोड़ रुपये मांगने का आरोप था. बाद में दोनों जमानत पर रिहा हो गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...