टीवी जगत से दो सूचनाएं हैं. इंडिया टीवी से इस्तीफा देने वाले नवीन पांडेय के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने चैनल वन में बतौर मैनेजिंग एडिटर ज्वाइन कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कल ज्वाइन करने के बाद चैनल वन कर्मियों की मीटिंग भी ली. पर चैनल वन वालों का कहना है कि मालिकों के अनप्रोफेशनल रवैये के कारण यहां कोई नहीं टिका तो नवीन पांडेय कितने दिन टिक पाएंगे. कहा जा रहा है कि नवीन पांडेय ने इंडिया टीवी जैसा ब्रांड छोड़कर चैनल वन ज्वाइन कर अपने करियर के लिए बड़ा रिस्क लिया है.
उधर एक सूचना एबीपी न्यूज से है. स्पोर्ट्स सेक्शन देखने वाले पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह ने इस्तीफा देकर इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है. शिवेंद्र द्वारा हाल में ही लिखित एक किताब का भी प्रकाशन हो चुका है. वे कुछ अखबारों में कालम भी लिखते हैं. एबीपी न्यूज में शिवेंद्र विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत थे. वे पत्रकारिता में करीब 18 वर्षों से सक्रिय हैं. पिछले एक दशक में उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड से लेकर ओलंपिक खेलों तक की कवरेज की. उनके द्वारा लिखी गई किताब का नाम 'विजय चौक लाइव' है.
एक अन्य जानकारी के अनुसार विवेक सान्याल को दिशा टीवी यूपी के स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं. इसी चैनल में शाहिद अख्तर सिद्दीक़ी को यूपी का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. ये जानकारी भड़ास तक एक मेल के जरिए पहुंची है.
कोई भी जानकारी भड़ास तक पहुंचाने के लिए आप [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






