Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘नवोदय टाइम्स’ नाम से दिल्ली में अखबार ला रहे ‘पंजाब केसरी’ वाले, संपादक बने अकू श्रीवास्तव

दिल्ली के पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है कि छंटनी और बंदी के इस दौर में एक नया अखबार शुरू होने जा रहा है. नाम है 'नवोदय टाइम्स'. ये अखबार पंजाब केसरी ग्रुप की तरफ से शुरू किया जा रहा है. पंजाब केसरी टाइटिल पर इसके मालिकों में आपसी बंटवारे व विवाद के कारण पंजाब केसरी, जालंधर वालों ने नए नाम से दिल्ली में अखबार शुरू करने का फैसला लिया है. 'नवोदय टाइम्स' नाम से अखबार लाने के पीछे रणनीति नवभारत टाइम्स और हिंदुस्तान अखबार के मार्केट को तोड़ना है. पंजाब केसरी से बिलकुल अलग लेआउट व कंटेंट नवोदय टाइम्स में रहेगा.

बताया जा रहा है कि अखबार की लांचिंग जल्द ही की जाएगी. डमी प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही साथ भर्तियों का क्रम भी जारी है. इस अखबार का संपादक वरिष्ठ पत्रकार अकू श्रीवास्तव को बनाया गया है. अकू श्रीवास्तव हिंदुस्तान, पटना के संपादक रह चुके हैं. उन्होंने कई महीने पहले पंजाब केसरी समूह ज्वाइन कर लिया था और अब इस समूह के नए अखबार को लांच कराने जा रहे हैं. अखबार का दफ्तर हिंदुस्तान टाइम्स बिल्डिंग के पास है. अंसल भवन स्थित इस दफ्तर में अखबार का कामकाज गति पकड़ने लगा है. अगर आप भी इस अखबार से जुड़ना चाहते हैं तो संपादक अकू श्रीवास्तव की मेल आईडी [email protected] पर बायोडाटा मेल कर सकते हैं.

मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

संबंधित खबर…

'नवोदय टाइम्स' के साथ सत्येंद्र त्रिपाठी, कुमार गजेंद्र, सत्येंद्र चौधरी, अमित कसाना, मनीषा खत्री ने शुरू की नई पारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...