पठानकोट : पठानकोट के एक निजी अस्पताल में माहौल उस समय तनाव पूर्ण हो गया जब नशे में धूत डॉक्टर द्वारा हस्पताल में दाखिल 6 साल के बच्चे के पिता से बतमीजी से पेश आया और हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मी ने जब डॉक्टर से इस हंगामे संबंधी पूछना चाहा तो नशे में धुत डॉक्टर ने बताने के लिए पहले तो हां कर दी फिर अचानक मीडिया कर्मी के कैमरा पर हाथ मार दिया।
कैमरे पर हाथ मारने के चलते हस्पताल में पठानकोट के मीडिया कर्मियों का जमावड़ा शुरू हो गया व मौके पर पठानकोट शहर की समाज सेवी संस्थाए भी पहुंच गई । आप साफ़ देख सकते हैं कि जिन डॉक्टरो को लोग समाज मे भगवान का दूसरा रूप मानते है वही डॉक्टर पैसे की खातिर आम लोगों से किस तरह का व्यव्हार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज सेवी संस्थाओं ने ऐसे डॉक्टरों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे डॉक्टरो का लाईसेंस रद्द कर देना चाहिए। (पंके)






