Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

नाम और लोगो चेंज होने की खबर से स्‍टार न्‍यूज के रिपोर्टरों में निराशा

: अब एबीपी न्‍यूज के नाम से जाना जाएगा चैनल : आनंद बाजार पत्रिका समूह और स्‍टार समूह के अलग होने के बाद स्‍टार न्‍यूज से जुड़े पत्रकार और स्ट्रिंगर परेशान हैं. एमसीसीएस से स्‍टार के अलग हो जाने के बाद चैनल के पत्रकारों को बड़ा झटका लगा है. चैनल का नया नाम पचा पाना भी इन स्ट्रिंगरों के लिए मुश्किल हो रहा है. स्‍टार न्‍यूज एक बड़ा ब्रांड बन गया था. स्‍टार न्‍यूज की एक पहचान थी. इस ब्रांड नेम के साथ जुड़े पत्रकार तथा स्ट्रिंगरों का रूतबा था, पर अब ब्रांड नेम छिन जाने से वे भावी परेशानियों को देखते हुए परेशान हैं.

सुनने में तो यह भी आ रहा है कि स्‍टार न्‍यूज के लखनऊ में बैठे बॉस तथा जिलों में तैनात रिपोर्टर अब दूसरा ठिकाना ढूंढने लगे हैं. स्‍टार के ब्रांड नेम वापस लेने के बाद एबीपी न्‍यूज का नाम इन पत्रकारों को पच नहीं रहा है. उन्‍हें लग रहा है कि एक ही झटके में आखिर यह क्‍या हो गया. हालांकि दोनों समूहों के अलग होने की सूचना काफी समय से आ रही थीं, तब पत्रकार और स्ट्रिंगर इसे कयासबाजी मानकर काम कर रहे थे, परन्‍तु अब आधिकारिक घोषणा के बाद से ही वे परेशान हैं. चैनल का नाम और लोगो दोनों चेंज होने से पत्रकारों में निराशा है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...