निर्मलेंदु साहा को फिलहाल चौथी दुनिया में ठिकाना मिल गया है. कुछ वर्षों में साहा ने कई अखबारों चैनलों को पकड़ा छोड़ा है. पिछले दिनों तक वे हम वतन अखबार में थे. देखना है कि वे चौथी दुनिया और संतोष भारतीय के साथ कितने दिनों तक निभा पाते हैं. निर्मलेंदु साहा जहां जहां गए, वहां वहां आंतरिक राजनीति ने खूब जोर पकड़ा और अंततः या तो अखबार को बंद होना पड़ा या फिर खुद साहा को विदा होना पड़ा.
पंजाब केसरी, रोहतक से खबर है कि वरीय संवाददाता ईश्वर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे करीब पिछले दो वर्षों से रोहतक में अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताते हैं कि पारिवारिक कारणों से वे करीब एक माह से छुट्टी पर चल रहे थे. इस्तीफा देने का कारण भी यही बताया जा रहा है. पंजाब केसरी में वे क्राइम के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बीट की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. इससे पूर्व ईश्वर सिंह गोरखपुर में खबर इंडिया डाट काम, स्वतंत्र चेतना व जनसत्ता एक्सप्रेस अखबार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बताते हैं कि वे गोरखपुर में ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे.
मेल के जरिए मिली एक अन्य सूचना के मुताबिक हिंदुस्तान, बरेली से मयंक चतुर्वेदी और मनोज त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. हिंदुस्तान, बरेली से इस्तीफा के सिलसिला तेज हो चुका है. कुछ अन्य लोगों के जाने के आसार हैं.
दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से सूचना है कि सिटी एडिटर दर्पण चौधरी के इस्तीफे के बाद हिमाचल दस्तक से अधीर रोहल को लाया गया है और उन्हें नया सिटी चीफ बनाया गया है. दर्पण चौधरी ने पिछले दिनों इस्तीफा देकर पंजाब केसरी ज्वाइन कर लिया था.






