इंदौर नई दुनिया से तबादला होकर आए निहार रंजन सक्सेना ने आई-नेक्स्ट लखनऊ के प्रभारी का पद संभाल लिया है. एक अन्य जानाकारी के मुताबिक अमर उजाला कांपैक्ट से एक विकेट गिर गया है. खबर है कि उदित बर्सले ने नोएडा में कॉम्पैक्ट की मुख्य डेस्क से इस्तीफा देकर भोपाल में भास्कर डॉट कॉम ज्वाइन कर लिया है.
पिछले दो वर्षों से हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी, दिल्ली में काम कर रहे निहाल सिंह ने पंजाब केसरी (जालंधर) से अपनी नयी पारी की शुरुआत की है. निहाल को पंजाब केसरी में बतौर संवाददाता स्वास्थ्य समाचारों के संकलन की जिम्मेदारी दी गयी है. एजेंसी के एक वरिष्ठ संवाददाता और उनके साथ दो अन्य संवाददाताओं ने भी प्रबंधन को अगले दो महीने में संस्थान छोड़कर जाने की नोटिस दे रखी है.
आवाजाही की सूचनाएं-जानकारियां भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचाएं.






