Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नीतीश जी इतिहास से सबक लें : प्रगतिशील लेखक संघ

प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य डा. खगेन्द्र ठाकुर, बिहार प्रलेस के अध्यक्ष डा. ब्रज कुमार पाण्डेय एवं महासचिव श्री राजेन्द्र राजन  ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि – राज्य गीत और राज्य प्रार्थना की स्वीकृति देकर नीतीश कुमार ने गणतंत्र की प्राचीन धरती बिहार में जनतंत्र की जगह राजतंत्र कायम करने की ओर कदम बढ़ाया है। इसके रचनाकारों को राजकोष से पुरस्कृत करने की घोषणा से स्वेच्छाचारी ‘राजा’ सदृश्य आचरण प्रदर्शित हुआ है इतिहास गवाह है कि राष्ट्रगाण, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय झंडा का विकल्प आजादी के बाद केवल पृथकतावादियों ने दिया है।

राष्ट्रीय एकता व धर्मनिरपेक्षता के प्रश्न पर बिहार सदैव अग्रणी रहा है, – दुख है कि लोकवादी व समाजवादी माने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश जी द्वारा अलोकतांत्रिक निर्णय लिए गये हैं। यह राष्ट्रीय मुख्यधारा से बिहार को विलग करना माना जा सकता है। विविधतापूर्ण एवं सर्वधर्म समन्वयवादी बिहार का व्यापक उदात्त चरित्र इस कार्य से खंडित होगा। साहित्यकारों को राजदरबारी बनाने को वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। सम्मान समारोह किये बगैर कई रचनाकारों को इनके द्वारा राजकीय पुरस्कार के नाम पर मोटी रकम के चेक पहूँचाये गये हैं। लेखकों के स्वाभिमान को सरकारी पैसे के बल पर कमजोर बनाना निंदनीय है।

बिजली उद्योग और कृषि के क्षेत्र में रंक बने बिहार से रोजगार के लिए पलायन महामारी सदृश्य है। प्रार्थना से नया बिहार नहीं बनेगा यहाँ ‘मालिक’ कौन है और याचक कौन है ? जनता सर्वोपरि है। कभी सम्राट नीरो ने पुराने रोम को जलाकर नया रोम बसाया था वहाँ जनहित की अनेक योजनाएँ भी बनायी थी। उसने साहित्य एवं संस्कृतिकर्मियों को पुरस्कृत करके राजदरबार सजाया था नये अमीरों की तादाद भी बढ़ गयी थी लेकिन जनता से तिरष्कृत होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। हम उम्मीद करते हैं कि नीतीश जी इतिहास से सबक लेंगे।   

अरविन्द श्रीवास्तव

मधेपुरा

कार्यसमिति सदस्य, बिहार प्रलेस

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...