Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नीतीश ने किया प्रभात खबर के पाक्षिक पंचायतनामा का लोकार्पण

पटना : अधिकारियों और कर्मचारियों से लैस होंगी राज्य की 8442 ग्रामसभाएं. इसके लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है. केंद्र से भी सहयोग करने को कहा गया है. केंद्र की सहमति मिल गयी, तो ग्रामसभाओं के कामकाज पर नजर रखने और उनके सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करने का रास्ता साफ हो जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को संवाद कक्ष में प्रभात खबर समूह के पाक्षिक अखबार पंचायतनामा के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा का संचालन ठीक से हो, इसके लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. अगले पांच वर्षों में सभी ग्रामसभाओं के लिए पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा.

पटना : अधिकारियों और कर्मचारियों से लैस होंगी राज्य की 8442 ग्रामसभाएं. इसके लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है. केंद्र से भी सहयोग करने को कहा गया है. केंद्र की सहमति मिल गयी, तो ग्रामसभाओं के कामकाज पर नजर रखने और उनके सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करने का रास्ता साफ हो जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को संवाद कक्ष में प्रभात खबर समूह के पाक्षिक अखबार पंचायतनामा के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा का संचालन ठीक से हो, इसके लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. अगले पांच वर्षों में सभी ग्रामसभाओं के लिए पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा.

पंचायती संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे देश में लोकतंत्र और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि आनेवाले पांच वर्षों में राज्य में 10 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जायेगा. इनमें एक करोड़ महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा. गांधी जी ने पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती के लिए जो सपना देखा था, वह अभी साकार नहीं हुआ है. लेकिन, राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण भी सत्ता के विकेंद्रीकरण के सर्मथक थे. राम मनोहर लोहिया के चौखंभा राज का सपना पूरा नहीं हुआ है. बिना मशीनरी तैयार किये ग्रामसभा पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकती. सरकार ने इस मोरचे पर काम शुरू किया है. गांव-पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए कई नीतिगत निर्णय लिये गये हैं. पंचायतों में 50 प्रतिशत महिलाएं आ गयी हैं. बिहार पहला राज्य है, जहां ग्राम कचहरी के भी चुनाव कराये गये हैं. पंचायतों को मनरेगा और पिछड़ा क्षेत्र विकास का कार्य दिया गया है. इसके लिए धन भी मुहैया कराया गया है. लेकिन, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायतों में अभी जरूरी मशीनरी नहीं है.

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पंचायत सरकार के लिए विश्‍व बैंक से सहयोग लिया जा रहा है. 13 वें वित्त आयोग से भी मदद मिली है. इससे पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जायेगा. समारोह को आद्री के सदस्य सचिव डॉ शैबाल गुप्ता ने भी संबोधित किया. समारोह में पंचायती राज मंत्री डॉ भीम सिंह, सिंचाई मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री पीके शाही, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार डॉ मंगला राय, राज्य निर्वाचन आयुक्त एचसी सिरोही, विधायक राजीव रंजन, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा और सरयुग प्रसाद सिन्हा, पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक गौरीशंकर नागदंश भी मौजूद थे. आरंभ में प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने पंचायतनामा के बारे जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन प्रभात खबर समूह के प्रबंध निदेशक केके गोयनका ने किया. कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता ने गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में पंचायतनामा के संपादक संजय मिश्र भी मौजूद थे. संचालन पत्रकार विनय भूषण ने किया. साभार : प्रभात खबर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...