नीमच के वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे तथा लंबे समय से बीमारउ चल रहे थे। बुधवार को इलाज के लिए उदयपुर ले जाते समय रास्ते में उनक निधन हो गया। गुरुवार को नीमच में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित मोतीलाल शर्मा, सचिव सुरेंद्र सेठी, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष पं. ललित शर्मा, पत्रकार सुभाष ओझा ने नंदकिशोर शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।






