Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

नीरा राडिया को आयकर विभाग के कुछ अफसरों ने करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाया

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया को करोड़ो रुपए का फायदा पहुंचाया है। सीबीआई के मुताबिक टैक्स से संबंधित कागजात में छेडछाड़ कर नीरा राडिया को जानबूझकर करोड़ो रुपए की मदद पहुंचाई गई है। टीएनएन के मुताबिक नीरा राडिया के तरफ से की गई करीब 72,000 फोन कॉल की जांच करने के बाद सीबीआई इस नतीजे पर पहुंची है।

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया को करोड़ो रुपए का फायदा पहुंचाया है। सीबीआई के मुताबिक टैक्स से संबंधित कागजात में छेडछाड़ कर नीरा राडिया को जानबूझकर करोड़ो रुपए की मदद पहुंचाई गई है। टीएनएन के मुताबिक नीरा राडिया के तरफ से की गई करीब 72,000 फोन कॉल की जांच करने के बाद सीबीआई इस नतीजे पर पहुंची है।

इस मामले से संबंधित गोपनीय रिपोर्ट को अतिरिक्‍त सॉलिस्टिर जनरल पारस कुहद ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जीएस सिंघवी और वी गोपाल गोडा को सौंप दी है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से पैरवी करते हुए अतिरिक्‍त सॉलिस्टिर जनरल एल नागेश्‍वर राव ने कहा कि चार अक्टूबर को पेश की गई सीबीआई रिपोर्ट में तीन फोन कॉल पर उंगली उठी है। इन फोन कॉल से साफ होता है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने नीरा राडिया को करोड़ो रुपए की मदद गलत तरीके से की है।

इस मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में इस मामले में टेलीफोन कॉल के इंटरसेप्ट सुने जाएंगे। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक इस मामले से संबंधित किसी भी अधिकारी का तबादला और पदोन्‍नति न की जाए। आईटी विभाग की तरफ से किए जाने वाले फोन टैपिंग मामले में यह बात सामने आई थी कि गैर कानूनी रूप से नीरा राडिया ने अपने टैक्स मामले में अपनी जिम्मेदारी घटाने के लिए आयकर आधिकारियों की मदद ली थी।

इसे भी पढ़ें और राडिया के टेप सुनें…

राडिया टेप में रेलवे बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले भी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...