नीरा राडिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज स्वीकारोक्तियां की हैं. उसने बताया है कि अपने कारपोरेट क्लाइंट्स के पक्ष में लाबिंग के लिए मीडिया पर उसने फेवर पाने के लिए करीब 167 करोड़ रुपये खर्च किए. इसी में से उसने करोड़ों रुपये का एक फ्लैट विदेश में खरीदकर एक न्यूज चैनल की महिला जर्नलिस्ट को गिफ्ट किया. यह फ्लैट मैनहट्टन शहर में है.
इस प्रामिनेंट महिला पत्रकार ने नीरा राडिया के एजेंडे पर खूब काम किया और ढेर सारी सूचनाएं उसे दीं. नीरा राडिया ने दो करोड़ बीस लाख रुपये एक राष्ट्रीय अखबार के बड़े पत्रकार को दिया. उसने ढेर सारे पत्रकारों को कैश या गिफ्ट के रूप में करोड़ों रुपये देकर अपने पक्ष में ओबलाइज किया. नीरा राडिया ने जिन जिन को जो जो दिया, उसका हिसाब लिख रखा है. प्रवर्तन निदेशालय के लोग नीरा राडिया से वह रिकार्ड मंगा रहे हैं. संभव है, जल्द ही पैसाखोर, गिफ्टखोर, फ्लैटखोर, कैशखोर पत्रकारों की पूरी लिस्ट सामने आ जाए. (कानाफूसी)
नीरा राडिया प्रकरण से संबंधित टेप व खबरें सुनने-पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
http://www.old.bhadas4media.com/vividh/11132-2011-05-14-08-29-35.html






