Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

नीरा राडिया ने कुबूला- मंत्रिमंडल गठन पर कनिमोरी व राजा से हुई थी बातचीत (सुनें टेप)

2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में पूर्व कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया ने पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष कहा कि मंत्रिमंडल के गठन को लेकर उनकी पूर्व दूरसंचार मंत्री और डीएमके सांसद कनिमोरी से मुलाकात व बातचीत हुई थी। वह बृहस्पतिवार को अदालत में गवाह के रूप में बयान दर्ज करा रही थीं। विशेष जज ओपी सैनी के समक्ष राडिया ने कहा कि उन्होंने टाटा ग्रुप की ओर से पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से उनके घर में बने कार्यालय में जाकर नवंबर 2008 में मुलाकात की थी।

2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में पूर्व कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया ने पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष कहा कि मंत्रिमंडल के गठन को लेकर उनकी पूर्व दूरसंचार मंत्री और डीएमके सांसद कनिमोरी से मुलाकात व बातचीत हुई थी। वह बृहस्पतिवार को अदालत में गवाह के रूप में बयान दर्ज करा रही थीं। विशेष जज ओपी सैनी के समक्ष राडिया ने कहा कि उन्होंने टाटा ग्रुप की ओर से पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से उनके घर में बने कार्यालय में जाकर नवंबर 2008 में मुलाकात की थी।

राडिया ने अदालत को बताया कि नवंबर 2007 को उसे तत्कालीन टाटा ग्रुप चेयरमैन रतन टाटा ने सीलबंद लिफाफे में एक पत्र दिया था। यह पत्र डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के लिये था। उस पत्र में क्या था, इसकी जानकारी उसे नहीं है। राडिया ने ये बातें उन रिकार्डिग के दिखाए जाने के बाद कहीं, जिनमें उनकी बातचीत राजा व कनिमोरी से होते हुए रिकार्ड की गई थी।

सरकारी वकील ने राडिया की बातचीत से संबंधित कुछ टेप दिखाते हुए कहा कि इनमें नीरा राडिया की मामले में आरोपी आरके चंदौलिया से भी बातचीत रिकार्ड है। इस पर नीरा राडिया ने कहा कि चंदौलिया ने उन्हें फोन पर इस बात की जानकारी दी थी कि चार राज्यों में 2 जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस का आवंटन होने वाला है। इस पर उन्होंने चंदौलिया को कहा था कि वे इस मामले में अभी इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि टाटा ग्रुप चार राज्यों नहीं, बल्कि एक साथ पूरे देश में 2 जी सुविधा शुरू करने पर विचार कर रहा है। चार राज्यों में सुविधा पाने से उनका मकसद हल नहीं होगा।


नीरा राडिया से संबंधित टेप सुनने के लिए यहां क्लिक करें–

http://old.bhadas4media.com/vividh/11132-2011-05-14-08-29-35.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...