आजतक न्यूज चैनल से कई लोगों के जाने की सूचनाएं हैं. प्रोग्रामिंग हेड नीलेंदु सेन ने इस्तीफा दे दिया है. वे फिल्म के क्षेत्र में नया कुछ करने के इरादे से गए हैं. बेहद क्रिएटिव माने जाने वाले नीलेंदु को आजतक प्रबंधन इस्तीफा देने से रोक रहा था लेकिन वे कुछ नया प्रयोग करने की बात कहकर इस्तीफे पर अड़े रहे.
एक अन्य सूचना के मुताबिक आजतक, भोपाल से दीप्ति चौरसिया ने इस्तीफा दे दिया है. इसी तरह कोलकाता से अभिजीत नंदी मजूमदार के जाने की खबर है. यह कनफर्म नहीं हुआ है कि इन लोगों को संस्थान ने निकाला है या खुद ही इन लोगों ने इस्तीफा दिया है. हालांकि आजतक में छंटनी की चर्चाएं हैं और कई लोगों पर गाज गिरने की बात कही जा रही है. देश के कुछ अन्य हिस्सों से भी आजतक संवाददाताओं को हटाए जाने की चर्चा है लेकिन पुष्टि नहीं हो पा रही है. इसके पहले आजतक से एडिटर आउटपुट अखिल भल्ला और पैकेजिंग हेड व डिप्टी ईपी शाकिब खान ने इस्तीफा दे दिया.
अगर आजतक में छंटनी-इस्तीफे के बारे में आपके पास कोई अन्य जानकारी हो तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





