मौर्य टीवी के बारे में खबर है कि वो अपना अगला पड़ाव पश्चिम बंगाल में बनाने जा रहा है. बिहार-झारखंड बेस्ड मौर्य टीवी ने कुछ दिन पहले ही नेपाल में डीटीएच के माध्यम से प्रसारण शुरू किया है. यूपी के लिए भी चैनल बुलेटिन चला रहा है. हालांकि पहले यूपी में चैनल को पूरी तरह लांच करने की योजना थी, परन्तु रणनीतिक कारणों से बाद में इसे वापस ले लिया गया. अब खबर है कि प्रबंधन पश्चिम बंगाल में चैनल को लांच करने की योजना बना रहा है.
नेपाल में चैनल को बढि़या रिस्पांस मिल रहा है. प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही इस चैनल को नेपाल के एक अन्य डीटीएच प्लेटफार्म पर लाया जाएगा. इसके बाद चैनल को पश्चिम बंगाल में लांच करने की योजना है. चैनल के निदेशक मनीष झा ने बताया कि जल्द ही पश्चिम बंगाल में मौर्य टीवी का विस्तार किया जाएगा. इसके तेवर व कलेवर में कोई परिवर्तन नहीं होगा. जिस कंटेंट और टेंपरामेंट की बदौलत मौर्य टीवी ने बिहार-झारखंड में अलग पहचान बनाई है वैसा ही हम पश्चिम बंगाल में भी करेंगे.





